Spread the love

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज नूरपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भाजपा की जिला संयोजिका एवं आभा फ़ाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह द्वारा डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड, नूरपुर स्थित अपने कार्यालय पर दो सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।सम्मान समारोह में आभा सिंह के द्वारा दोपहर में भारतीय महिला मोर्चा, नूरपुर विधानसभा के चारों मंडल

अध्यक्षों, मंडल कार्यकारिणी, सेक्टर संयोजक तथा शाम को भारतीय जनता पार्टी नूरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल के सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभासद, ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधानों को सम्मानित किया गया ।इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु जुट जाने व पार्टी के सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई सम्मान प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने आभा सिंह का आभार व्यक्त किया !!

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद