
संवाददाता-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
कांठ मुरादाबाद परिपाटी न्यूज़। गुरुवार 28 अक्टूबर को कांट विधानसभा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सभा का आयोजन हुआ l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही सपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया l कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लीलावती कुशवाहा ने इस प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने की बात कही और सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर एकसाथ काम करने की अपील की l इस कार्यक्रम में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वे कांठ विधानसभा से महिलाओं के साथ रवाना हुई l महिलाओं के इस जत्थे को हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने रवाना किया l इस दौरान प्रदेश सचिव सलमा हक्कानी जिला उपाध्यक्ष विमला कश्यप विधानसभा अध्यक्ष बीना विश्नोई और भारी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे शीला देवी ,कमलेश, भगवती देवी ,सपा नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अनीता देवी, सीमा बिश्नोई, रेखा कुमारी आदि काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहें l
