Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

धनोरी PPN । सैनी महापंचायत संगठन ने वीर शहीद सोनित कुमार सैनी को राजकीय सम्मान प्रदान करने के संबंध मे मुख्यमंत्री को दिया पत्र। सैनी महापंचायत संगठन के द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र दिया कि वीर शहीद सोनित कुमार सैनी के राजकीय

सम्मान प्रदान करते हुए वीर शहीद परिवार को आजीविका चलाने हेतु वीर शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी एवं शहीद के सम्मान में शहीद स्मारक द्वार एवं धनोरी स्थित चौक पर शहीद की प्रतिमा लगाई जाए जिससे कि वीरगति को प्राप्त होने वीर शहीद सोनित कुमार सैनी क्षेत्र की जनता के हृदय में सदैव स्थापित रहे हैं एवं युवाओं में देश के प्रति देशप्रेम
एवं शहीदों के प्रति सम्मान बढे और युवा पीढी गलत रास्ते ना अपनाकर वीर शहीद स्मारक चौक से प्ररेणा लेकर देश सेवा करने के लिये प्रेरित होते रहे ।

सैनी पंचायत संगठन ही नहीं अपितु समस्त सैनी समाज को आपसे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं स्वयं आपके नेतृत्व कि सरकार मैं वीर शहीदों को उचित राजकीय सम्मान प्रदान किया जाता आ रहा है ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP