
संवाददाता- डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )आज राजा का ताजपुर में राम की बारात का भव्य जुलूस निकला जो, आर.जी. एन. पी इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर चौक बाजार से होते हुए।

बस स्टैंड उसके बाद दशहरा वाले बाग में पहुंचकर संपन्न हुई राम बारात के जुलूस में प्रत्येक वर्ष की भांति राम, सीता, लक्ष्मण ,भरत, शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर नृत्य करते

कलाकार का व अखाड़े में करतब दिखाते हुए कलाकार साथ साथ चल रहे थे बारात निकलने वाले रास्तों पर जगह-जगह समाजसेवियों ने स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की बीजेपी नेता सुमित शर्मा व आयशा सिद्दीकी ने बारात के साथ चल रहे लोगों को फ्रूट चाट का वितरण किया, हनुमान धाम मंदिर के पुजारी व वार्ड नंबर 10 से मेंबर अर्जुन गिरी ने भी प्रसाद का वितरण किया राम बारात का कमेटी के सदस्य कुलदीप त्यागी अध्यक्ष, सरदार सत्येंद्र सिंह गुजराल ,सुमित शर्मा, कमलजीत सिंह नूर और नीरज कुमार यादव धर्म तार वर्मा व ताजपुर बस्ती के गणमान्य व्यक्तियों का अहम योगदान रहा।