
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )राजा का ताजपुर इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक)में पिछले 8 -10 दिन से कनेक्टिविटी ना होने के कारण ग्राहकों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रहक आते हैं और बैंक का चक्कर लगा कर चले जाते हैं किसी को बहुत जरूरी पैसा निकालना हो तो वह क्या करें बैंक स्टाफ इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है अगर बैंक मैनेजर व स्टाफ से पूछते हैं तो कह देते हैं कि इस शाखा के लिए ही काम चल रहा है लेकिन वो काम कब तक पूरा होगा यह कोई नहीं बताते ग्राहक परेशान होते रहते हैं हमारा बैंक स्टाफ से निवेदन है इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए जिससे ग्राहकों को परेशानी ना हो कई ग्राहक बैंक में ऐसे आते हैं जिन को पैसे की बहुत सख्त जरूरत होती है लेकिन एक्टिविटी की समस्या की वजह से उनको पैसा नहीं मिल पाता वह कहां जाएं क्या करें अपना पैसा ही उनको नहीं मिल पा रहा है तो बैंक में पैसा रखने का फायदा क्या है इसीलिए समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ।