Spread the love

संवाददाता-डॉ विशाल त्यागी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज। पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर काव्य- गोष्ठी “काव्य- कलश” का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बिजनौर एवं आसपास के जाने-माने कवि उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह ,मुख्य अतिथि सांध्य दैनिक चिंगारी के

संपादक सूर्यमणि रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अमर उजाला के रजनीश त्यागी, अध्यक्ष विकास कुमार विकास, कविगण डॉक्टर शुभम त्यागी, सुदेश यादव, डॉ अनिल बाजपेई, चंद्रशेखर मयूर, सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन के संपादक डॉ पंकज भारद्वाज, रमेश माहेश्वरी,दिव्या त्यागी ने सर्वप्रथम माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर

कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत अपने संबोधन से किया । कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हुक्का बिजनौरी ने किया । दिव्या त्यागी ने सरस्वती वंदना का गायन किया । इसके पश्चात सभी कवियों ने अपनी बहुत ही सुमधुर देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाई । इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन सुशीला सिंह, आर एस तेवतिया, एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने रोचक कविताओं के श्रवण का आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित कवियों को धन्यवाद देकर किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद