Spread the love

संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया

सहारनपुर परिपाटी न्यूज। थाना सदर बाजार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का
पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से दो बाइकें बरामद कर ली तथा उनकी निशानदेही पर रेलवे कालोनी के खाली पड़े खंडरों से चोरी की दस अन्रू बाइकें व एक नाजायज चाकू बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस द्वारा उनके व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय डी. पी. तिवारी के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर छोटी लाइन माल गोदाम रोड क्षेत्राधिकारी जीआरपी कार्यालय के पास से थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक लोकेंद्र राणा, उपनिरीक्षक
गौरव राठी व शैलेंद्र चिकारा के नेतृत्व में तीन शातिर वाहन चोरों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली जिनमें अमरदीप पुत्र पहलसिंह, अंकित कुमार
पुत्र हुकम सिंह निवासीगण ताहरपुर थाना कोतवाली देहात व कुशपाल पुत्र
सोमपाल सिंह निवासी आरके पुरम कालोनी थाना सदर बाजार शामिल हैं। एसपी
सिटी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दस बाइकें व एक
नाजायज चाकू बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा-411, 414, 420, 465 आईपीसी व धारा-4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकमदा
दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बरामद बाइकों में एक थाना कुतुबशेर क्षेत्र से चोरी की गई थी। जबकि शेष बाइकों के सम्बंध में जानकारी हासिल की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद