Spread the love

संवाददाता- परिपाटी न्यूज मीडिया

सहारनपुर (परिपाटी न्यूज़) बेहट विधानसभा (उत्तर प्रदेश) के ग्राम जहानपुर मे सपोर्ट इंडिया हेल्थ एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा माननीय विधायक नरेश सैनी जी व ग्राम प्रधान कल्याण सिंह सैनी जी व ट्रस्ट के सचिव प्रशान्त भारद्वाज जी के द्वारा मास्क व सैनिटाइजर जागरूक अभियान चलाया गया बेहट विधानसभा के विधायक नरेश सैनी ने परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए बताया कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं मास्क पहने तभी इस कोरोना महामारी जैसी बीमारी से बचा जा सकता है और प्रशांत भारद्वाज एमडी ने बताया कि

भारत सरकार की भूमिका इस कोरोना वायरस महा जंग में विश्व सराहनीय है भारत सरकार के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीन लोगों को लगाई जा सकी है टीकाकरण की इस रफ्तार के साथ भारत कोरोना की इस महामारी से जल्द जीतेगा और आगे बढ़ेगा प्रधान कल्याण सिंह, प्रशांत भारद्वाज एमडी ,डॉ सुधीर सैनी, सुभाष सैनी, संजय सैनी ,निशू सैनी ,डॉ मांगेराम सैनी ,रिशिपाल सैनी ,आदि उपस्थित रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद