
संवाददाता- सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया
सहारनपुर पीपीएन। थाना चिलकाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की बाइक व अवैध असलाह बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। दबोचे गए बदमाशों में 15 हजार रूपए का इनामी व वांछित बदमाश भी शामिल है। पुलिस ने तीनों बदमाशों का चालान काटकर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता
करते हुए बताया कि सीओ सदर अजेंद्र यादव के निर्देशन में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों जब्बार पुत्र फैजान निवासी संभालका जुनारदार थाना जनकपुरी, इरशाद पुत्र कुरबान व मीर आलम

पुत्र तालिब निवासीगण दुमझेड़ा थाना चिलकाना को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें, दो तमंचे मय चार जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दबोचे गए बदमाशों
में 15 हजार रूपए का इनामी बदमाश जब्बार पुत्र फैजान भी शामिल है जो काफी समय से वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों बदमाशों के
खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।