Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

गंज, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)ग्राम पंचायत निजामत पुरा गंज के पास में ही स्थित शांति धर्म कांटा के नजदीक में एक गाय मर कर सड़ने लगी तो आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान पति सरफराज जो कि वर्तमान में ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 14 से वार्ड मेंबर पद पर तैनात हैं, से संपर्क किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि गाय को जल्दी उठा लिया जाएगा और फिर लोगों के अधिक कहने से गाय को उठाने के लिए कल(शनिवार) रात्रि को टीम भी भेजी । दरअसल लोगों की भी कोई गलती नहीं, क्योंकि गाय बुरी तरह से सड़ चुकी थी जिससे दुर्गंध दूर तक फैल रही थी और वही कोरोना से घबराए स्थानीय लोगों को डर भी था कि यदि सड़ रही गाय से कोई

संक्रमित बीमारी पैदा हो गई तो बचना मुश्किल हो जाएगा । बस शायद यही सोचते हुए बार-बार ग्राम प्रधान को सूचित किया जा रहा था लेकिन ग्राम प्रधान ने भी लोगों के कहने पर तत्काल ही शनिवार रात्रि को अपनी टीम को भेजा था! और वहीं वह टीम यह कहकर गाय को ऊठाने से टाल गई कि अब समय अधिक हो गया है और गाय में दुर्गंध भी बहुत आ रही है और गाय को आवारा कुत्तों ने बहुत ज्यादा फाड़ दिया है इसे कल फेंक दिया जाएगा । वहीं लोगों ने भी मजबूरी को समझते हुए अब रात भर की दुर्गंध को बर्दाश्त करना जरूरी समझ लिया क्योंकि लोगों का ऐसा मानना था कि कल तो सफाई कर्मचारियों के द्वारा सड़ रही गाय को उठा लिया जाएगा लेकिन वही आज सुबह से लेकर

दोपहर तक जब क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की ओर से इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इस लापरवाही भरें रवैये से तंग आकर स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी विदुर कुटी का सहारा लिया वही पुलिस चौकी विदुर कुटी की टीम ने भी अपना फर्ज बहुत ही जल्द ही वह कुशलता पूर्वक निभाया । गंज में एक बार फिर गायों की दुर्दशा सामने आई है जिसमे एक गाय पिछले शुक्रवार से गंज चांदपुर हाईवे से करीब 60 मीटर उत्तर दिशा मे शांति धर्म कांटा के निकट दुकानों के पीछे मर गई । बीते शनिवार शाम जब सूचना मिलने पर परिपाटी न्यूज़ की टीम को सूचना मिली तो टीम ने वर्तमान ग्राम प्रधान से बात की तो प्रधान ने कहा के अब शाम हो गई हैं और सारे सफाई कर्मी शराब पी कर सो गए हैं और मेरे खुद कई बार फोन लगाने के बाद भी कोई फोन नही उठा रहा है । अतः मैं प्रयास कर सकता हूं यदि किसी ने मेरा फोन उठा लिया तो जरूर कोई कार्यवाही करवाऊंगा। उसके करीब आधा घंटे बाद ही ग्राम पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी घटना स्थल पर आई व बिना शव उठाए ही वापस चली गई । आज दिन रविवार में भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः ग्राम प्रधान को सूचित करने के लिए तो उनका फोन किसी वजह से लग नहीं पाया किसी तरह पंचायत में मौजूद सफाई कर्मी राकेश कुमार से संपर्क करके बस्ती के लोगो तथा परिपाटी न्यूज टीम ने इस संबंध में बात की गई तथा बताया गया कि आपके प्रधान ने आपकी स्तिथि शराब पी कर कोई संपर्क ना होने की बताई है तो सफाई कर्मी राकेश ने भी इस बात को कबूला तथा बाद में प्रधान को ही झूंठा कहते हुए यह कह दिया की अब तो कार्यवाही सोमवार में ही होगी। इसके बाद जब कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई तो बस्ती के कुछ लोगो इस मामले की  स्थानीय चौकी विदुरकुटी गंज में सुचना दी तो चौकी इंचार्ज ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जे सी बी बुलवाकर तथा दो सिपाही विवेक पाल व मनोज कुमार को मौके पर भेज कर उसको दववाने का इंतजाम करवाया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद