
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर,बिजनौर पीपीएन। तेज गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगर में कभी-कभी चार चार घंटे एक साथ बिजली कटौती हो जाती हैं जिससे लोगो को बहुत परेशानी उठानी पड़ती हैं।

जून माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है और गर्मी अपने शबाब पर है। उमस के साथ सूरज के तीखे तेवरों से लोग बेहाल है। ऐसे में बिजली कटौती दिक्कतों को और अधिक बढ़ा रही है। खासकर दिन में तो कटौती का खेल लगातार जारी रहता है। दिन भर में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहती है और ट्रिपिग व फाल्ट भी भारी परेशानी बन रहे हैं। जिसके चलते विभाग के अधिकारी लाचार बने नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लिए 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दिए जाने का शेड्यूल है, लेकिन यह शेड्यूल इन दिनों कागजी बना नजर आ रहा है। चांदपुर नगर में कटौती का खेल सुबह से ही शुरू हो जाता है, दोपहर में कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है और शाम होते-होते पीक आवर्स शुरू हो जाते हैं। उधर, कल रात से सुबह तक गोकुल नगर के आसपास बिजली गायब या आई गई होती रही। जिससे लोग परेशान दिखाई दिए।