
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर बिजनौर पीपीएन। बाल्मीकि क्रांतिदल की बैठक में समाज के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए बाल्मीकि समाज से फिजूल खर्ची से बचने तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया । ग्राम शादीपुर कलां में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ललित कुमार बाल्मीकि ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी बाल्मीकि समाज बेहद पिछड़ा हुआ है । उन्होंने कहा कि चुनाव में राजनैतिक दल हमसे वोट तो ले लेते हैं , लेकिन समाज के उत्थान के लिए कुछ नहीं करते । बैठक में भूरे बाल्मीकि , उमर सिंह , रीना सिंह , दयाल सिंह , मोहित कुमार , भूपेन्द्र कुमार , ललित गौतम , आदि मौजूद रहे । संचालन जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार पंवार ने किया ।
