Spread the love

संवाददाता-मनोज कुमार सैनी/परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) जिला बिजनौर स्थित गंज क्षेत्र के ग्राम जानाबाद में तपती गर्मी से राहत के लिए ग्राम वासियों ने आने- जाने वाले राहगीरों को शरबत पिलाया। जहानाबाद निजामतपुरा से होकर गंज को आने वाली सड़क जिस पर काफी संख्या में राहगीर चलते रहते हैं । कुछ ग्रामीणों द्वारा एकत्रित होकर शरबत की व्यवस्था की गई। काफी संख्या में आने जाने वाले व्यक्तियों ने शरबत ग्रहण कर ग्रामीणों को धन्यवाद कहा। शरबत की व्यवस्था ग्राम वासियों की तरफ से जबर सिंह, गुडविल, जयप्रकाश सिंह, विजयपाल सिंह ,चंद्रपाल सिंह, सूरजभान सिंह ,पप्पू सिंह ,सोनू सिंह,छोटे सिंह, दीपचंद सिंह, गुड्डू सिंह ,ब्रह्मपाल सिंह, वही गोपाल सिंह, परवीन सिंह, राजिन्द्र सिंह, उमराव सिंह, संजय सिंह ,जसवीर सिंह, आदि द्वारा विपिन पंडित जी की बैठक के सामने शरबत पिलाने का कार्य किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद