Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन। महाकुंभ -2021 में कोविड-19 की रैपिड एंटीजन टेस्ट फर्जीवाड़ा मामले पर, अपर मेला अधिकारी डॉ संजय जैन ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर कुंभ मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को इस प्रकरण की जांच में अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार 22 चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेस्ट फर्जीवाड़ा मामले को लेकर, 25 जून की सुबह 10:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी, रोशनाबाद हरिद्वार में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद