Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर,बिजनौर पीपीएन। निर्जला एकादशी के पर्व पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने छबील लगाकर मीठा शरबत राहगीरों को पिलाया गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्य कमाया।नूरपुर स्थित शिव मंदिर चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जुगनू चौधरी के नेतृत्व मे राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया। जिलाध्यक्ष जुगनू चौधरी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी इसी तरह से समाज सेवा के लिए कार्य करती रहेगी। इस मौके पर नूरपुर नगर प्रभारी विजेंद्र सिंह, अमर सिंह, राजीव कुमार, पवन सरोहा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद