Spread the love

संवाददाता जितेंद्र तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर बिजनौर पीपीएन। आज 20/06/ 2021 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राजा का ताजपुर नगर इकाई के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन नूरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा को दिया गया जिसमें शनिवार व रविवार के कोरोना के कारण सप्ताहिक कर्फ्यू को समाप्त करने व्यापारियों के वैक्सीनेशन हेतु विशेष कैंप लगवाने और व्यापारियों के द्वारा लिए गए ऋण पर छःमहा का व्याज

समाप्त करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई जिसमें नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,संरक्षक रामोतार सिंह चौहान, नगर महामंत्री सत्येंद्र आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ,युवा नगर अध्यक्ष शहजाद मलिक ,नगर कोषाध्यक्ष इंतजार हुसैन, युवा नगर महामंत्री शहजाद सिद्दीकी ,नगर मीडिया प्रभारी मुजाहिद फारुकी आदि उपस्थित रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद