Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर,बिजनौर पीपीएन। राजा का ताजपुर चौकी पर चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह का स्वागत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा चेतना (नई सोच) के द्वारा किया ताजपुर चौकी का चार्ज शिशुपाल सिंह को मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नगर महामंत्री सत्येंद्र आर्य, नगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहजाद मलिक, युवा नगर महामंत्री शहजाद सिद्दीकी, नगर कोषाध्यक्ष इंतजार हुसैन, मीडिया प्रभारी मुजाहिद फारूकी एवं युवा चेतना (नई सोच) के संयोजक शुभम वालिया, परिपाटी न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर ब्लॉक प्रभारी डॉ० जितेंद्र कुमार तोमर, परिपाटी न्यूज़ नेटवर्क ताजपुर

के प्रभारी अतुल कुमार, नईम अहमद एडवोकेट, ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद, हेमराज सिंह चौहान ने चौकी पर जाकर शिशुपाल सिंह का स्वागत किया बता दें कि शिशुपाल सिंह अपने कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं जिसकी चहुं और प्रशंसा है स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर शिशुपाल सिंह ने कहा कि हम मीडिया, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन व जनता को साथ लेकर के अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने का कार्य करेंगे और पुलिस जनता का मित्र बनकर कार्य करेगी साथ ही यदि कोई क्षेत्र में गड़बड़ी करेगा अपराध को बढ़ावा देगा उसे बख्शा नहीं जाएगा चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह ने युवा चेतना नई सोच द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना की

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद