Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन । 4 महीने बाद भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं किया मंजूर
आपको बता दें अरुण कुमार मजदूर ने भारतीय जनता पार्टी से 4 महीने पहले दिया था त्यागपत्र,


मजदूर अरुण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है त्यागपत्र में अरुण कुमार ने बताया कि कैसे अरुण कुमार ने बजरंग दल और आरएसएस में कई साल कार्य किया है लेकिन जब मजदूर पर कोई दिक्कत आई तो उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए फिर मजदूर अरुण कुमार ने भारत सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया की कैसे हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्लांट हेड मुकेश गोयल ने एक षड्यंत्र रचकर मजदूर की नौकरी छीन ली लेकिन भारत सरकार भी अरुण कुमार को न्याय नहीं दिला पाई , अरुण कुमार का विश्वास केंद्र सरकार व राज्य सरकार से टूट चुका है और अरुण कुमार ने बताया कैसे आज भारत का मजदूर भारत का किसान भारत की आम जनता सड़कों पर है और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं यह इतिहास में पहली बार हो रहा है

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP