Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार: पीपीएन: जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, हरिद्वार द्वारा आयोजित फेस बुक लाइव के माध्यम से ’’चैम्पियन आॅफ चेंज ’’ कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में बोलते हुये कहा कि लगभग डेढ़ साल की अवधि में कोविड की चुनौती चली आ रही है। ऐसे में कोविड के नियमों का पालन करते हुये उद्योगों का संचालन अपने आप में एक चुनौती है, क्योंकि इन उद्योगों से दो लाख से अधिक कामगार जुड़े हुये हैं तथा इन उद्योगों से उत्पादित माल पूरे देश में किसी न किसी रूप में पहुंचता है।


जिलाधिकारी ने ’’चैम्पियन आॅफ चेंज’’ कार्यक्रम में जनपद के औद्योगिक घरानों-हीरो मोटोकार्प, महिन्द्रा, आई0टी0सी0, विप्रो, अकुम्स, गोदरेज, रिलेक्सो, टी0सी0पी0एल0, हिन्दुस्तान लीवर, लोटस, एक्साइड, एवरेडी, इण्डो एशियन आदि का जिक्र करते हुये कहा कि इन्होंने जब जहां पर जैसी आवश्यकता हुई, उसके अनुसार अपना सहयोग आपदा के समय दिया है, जिसे वरदान की संज्ञा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है। कई स्कूलों को इन्होंने अंगीकार किया है। कफ्र्यू के समय जिन लोगों का रोजगार छिन गया था, उस समय इन्होंने ऐसे लोंगों की मदद के लिये एक पोर्टल संचालित किया, जिसमें पंजीकरण कराने पर योग्यता के अनुसार ऐसे लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि चुनौती के समय प्रशासन के द्वारा सहयोग की अपेक्षा करने पर इन घरानों द्वारा तुरन्त सकारात्मक सहयोग देने से तात्कालिक उत्पन्न तनाव काफी कम हो जाता है। मैं इन्हें चैम्पियन आॅफ चेंज के रूप में देखता है।
फेसबुक लाइव के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित ’’चैम्पियन आॅफ चेंज’’ श्री अरूण सारस्वत, प्रेसीडेंट, सिडकुल इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन ने बोलते हुये कहा कि सिडकुल में जितने भी उद्योग हैं, वे मानवीय कार्यों के लिये।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP