
रिपोर्ट -ओम प्रकाश पांडे/परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिपुर कला
देहरादून पीपीएन। हरिपुर कलां, के विभिन्न क्षेत्रों में 45 से अधिक उम्र वालों के वैक्सीन लगाने का कैंप लगाया गया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही वैक्सीन लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया ।

जिसमें 124 लोगों को वेक्सीन लगाई गई, हरिपुर कला के ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला के निर्देशन में संपूर्ण गांव में लोगों को सूचित कर 45 वर्ष की आयु से अधिक वाले व्यक्तियों को वेक्सिन लगाई गई।

हरिपुर कला के अलग-अलग स्थानों पर जैसे आनंद उत्सव, मोतीचूर लाइनपार, गीता कुटीर एवं बिरला फार्म में वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया,

आपको बता दें ग्राम सभा के सभी पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, उप प्रधान मनोज शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार पांडे, वैक्सीन लगाने वालों में बंदना भट्ट, अनीता भट्ट, उषा धस्माना,आशा ग्वाड़ी, शुभम नौटियाल जयप्रकाश, वैक्सीन कैंप में ग्राम सभा की सम्मानित जनता मौजूद रही।
