Spread the love

रिपोर्ट – महेश सूर्यवंशी /परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन। भूपतवाला, वट अमावस्या के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हरिद्वार जिला इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी से असमय मृत्यु को प्राप्त हुए, समस्त देशवासियों के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रख उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई,

तदोपरांत उनकी स्मृति में एक वट वृक्ष का रोपण भगवान श्री परशुराम वाटिका भीमगोड़ा में किया गया । इस अवसर पर महंत राजेंद्रानंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, उनका सानिध्य परिषद के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी , विप्र समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग की उपस्थिति का परिषद आभार व्यक्त करती है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *