Spread the love

‎दो पक्षों को कानूनी कार्रवाई की संस्तुति,नौ पत्रावलियां बंद
‎

‎ मोहम्मद इमरान
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई। पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र में शनिवार को पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। महिला थाना पुलिस लाइन बहजोई में थानाध्यक्ष डॉ. रूकमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं। उन्हें समझाकर आपसी मतभेद दूर करने और परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास किया गया।बैठक के दौरान कुल 44 पत्रावलियों की सुनवाई की गई। इनमें से 14 मामलों का निस्तारण किया गया।

तीन मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बनने पर उन्हें दोबारा साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।वहीं दो मामलों में परिस्थितियों को देखते हुए विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा नौ पत्रावलियों में आवेदक या आवेदिका के काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं होने और पैरवी नहीं करने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया।इस दौरान काउंसलर अखिलेश अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, कंचन माहेश्वरी, बबीता, संगीता भार्गव और पूनम अरोरा के साथ महिला आरक्षी ज्योति, विनीता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *