Spread the love

सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 13वां वार्षिक खेलकूद समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह की थीम ‘नए भारत की उड़ान – खेलों से सशक्त भविष्य’ रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी खेल क्षमता और अनुशासन का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन शांतनु गुप्ता, शिवानी गुप्ता, डायरेक्टर यश गुप्ता व आदित्य गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश त्यागी, प्रधानाचार्य अमित चौधरी तथा रूट्स इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर के प्रधानाचार्य अभिनव चौधरी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद भाभा, रमन, बोस और कलाम हाउस के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। खेल ध्वज फहराने के साथ खिलाड़ियों ने खेल भावना और निष्पक्षता की शपथ ली। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। खेल समारोह में मास पीटी, एथलेटिक्स, दौड़, रिले रेस और लॉन्ग जंप सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

100 मीटर दौड़ के कक्षा 9 से 12 बालक वर्ग में दीपांशु पाल, बालिका वर्ग में इशिका, कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में आरव तथा बालिका वर्ग में आद्या चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने भी मनोरंजक खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह में चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण आद्या चौहान, दक्ष आर्य, दीपांशु पाल और कनक मलिक ने किया। वहीं शूटिंग ट्रॉफी का उत्थापन कौस्तुभ, मानिक्य, अनिरुद्ध, अर्णव, अंश, शिवांश, परीक्षित और स्पर्श ने किया। शूटिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सराहा गया। चारों सदनों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में रमन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीर कप ट्रॉफी जीती। कलाम हाउस ने अनुशासन और हाउस सजावट की दोनों ट्रॉफियां अपने नाम कीं, जबकि भाभा हाउस ने बेहतरीन मार्च पास्ट के लिए ट्रॉफी हासिल की। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रवि कुमार ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में जिस स्तर का अनुशासन देखने को मिला, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं। चेयरमैन शांतनु गुप्ता और डायरेक्टर यश गुप्ता व आदित्य गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं प्रधानाचार्य अमित चौधरी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रशिक्षकों, हाउस मास्टर्स, कर्मचारियों और अभिभावकों का आभार जताया।अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के बीच 13वां वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न हुआ।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *