Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील चांदपुर में एसडीएम प्रशांत वर्मा से वार्ता की गई। इस दौरान किसानों ने गांवों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।वार्ता के दौरान युवा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान ने ग्राम अकबरपुर झोझा में टंकी के पास तालाब किनारे खेतों तक जाने के लिए तटबंध बनवाने, ग्राम खानपुर माजरा में सुभाष सिंह की पैमाइश कराकर बंजर भूमि पर चिनाई कार्य शुरू कराने की अनुमति देने की मांग रखी। इसके अलावा ग्राम बवनपुर चौकी के पास चामुंडा मंदिर एवं ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों की पैमाइश कराकर उन्हें हटाने, गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग उठाई।वहीं ग्राम बामनसौरा में कुमारपाल सैनी के खेत की पैमाइश कराकर रास्ता दिलाने तथा ग्राम लतीफपुर चुखड़ी में शिव मंदिर वाली गली में करीब 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराने की मांग भी रखी गई।

एसडीएम प्रशांत वर्मा ने किसानों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों का समय रहते निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 29 नवंबर 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 30 नवंबर से तहसील चांदपुर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर तरुण कुमार, सतवीर सिंह, सुभाष चौधरी, नरसी भगत, महेंद्र सिंह, भूदेव यादव, कर्मेंद्र सिंह, अभय तोमर, सचिन कुमार, गजराज सिंह, लवी कुमार, योगेंद्र सिंह तोमर, बाबू नाथू यादव, दयाराम सिंह, मंगल सिंह, प्रकाश प्रजापति, कन्हैया, कमल, गजेंद्र सिंह, धीरज त्यागी, इंद्रवीर सिंह, युद्धवीर सिंह सहित भारी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *