आशु तोमर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद । थाना मंडावली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को बेचने के लिए माता-पिता को डराने-धमकाने और साजिश रचने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम कोटावाली निवासी आराम सिंह पुत्र बदन सिंह ने थाना मंडावली में तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि कुछ लोग उन्हें डरा-धमकाकर उनके बच्चे को बेचने का दबाव बना रहे हैं।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शमशेर पुत्र बुन्दु व खुर्शीद पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम श्यामीवाला, थाना मंडावली तथा देवराज सिंह पुत्र झडिया व उसकी पत्नी सुनीता निवासी ग्राम खुशहालपुर मठेडी, थाना नगीना देहात का मेडिकल कराकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
