Spread the love

विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)। हरिद्वार जनपद के शांतरशाह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भारापुर भौंरी के खेतों में रात के अंधेरे में कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय खेतों में खनन गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।

स्थानीय स्तर पर इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद कथित अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं होने से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि शिकायत के बावजूद मौके पर जांच नहीं की जा रही है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *