विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए विवाद कर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेतक पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान ग्राम बेगमपुर में सूचना मिली कि मंजू पत्नी अखिलेश निवासी ग्राम बेगमपुर के साथ उसका पति मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मौके पर अखिलेश पुत्र राजकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बेगमपुर, कोतवाली बहादराबाद, अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।

पुलिसकर्मियों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कथित तौर पर और उग्र हो गया तथा झगड़ा करने पर आमादा हो गया। इससे मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने और आमजन को परेशानी होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश पुत्र राजकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बेगमपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, कोतवाली बहादराबाद। हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कोतवाली बहादराबाद। कांस्टेबल सुनील चौहान, कोतवाली बहादराबाद।
