हजरतनगर गढ़ी पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता, 12 घंटे के भीतर बालक की बरामदगी
रोहित कुमार
संभल ( परिपाटी न्यूज़) थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने गुम हुए 14 वर्षीय अपहृत बालक को महज करीब 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संभल विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दिनांक 02 सितंबर 2026 को थाना हजरतनगर गढ़ी में पंजीकृत मु0अ0सं0 149/2026, धारा 137(2) बीएनएस, बनाम अज्ञात के मामले में अपहृत बालक कपिल पुत्र कमल सिंह, निवासी ग्राम छज्जरा, थाना

हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल, उम्र करीब 14 वर्ष की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अथक प्रयास किए और करीब 12 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालक को थाना हाजा से उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।ह बरामदगी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 शिवांश, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल का0 1368 रविकान्त, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल का0 743 सचिन कुमार, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
