Spread the love

मौ.अरबाज

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी मे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई एम इंटर कॉलेज सिरसी में मद्यनिषेध विभाग, मुरादाबाद के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं, संगोष्ठी एवं विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प दिलाना था।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ में मोंटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उबैदुर्रहमान ने द्वितीय तथा मोहम्मद रययान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में सानिया ने अपनी गति का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुमताज द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बतूल जहरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ‘नशा मुक्‍त समाज’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में

मोहम्मद अयाज ने अपने प्रभावशाली तर्कों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैज़ान द्वितीय तथा इरशा तृतीय स्थान पर रहीं।निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने अपनी वैचारिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें मोहम्मद रेहान के निबंध को सर्वश्रेष्ठ चुनते हुए उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। इरम गुड़िया ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं का सम्मान प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्य विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति जनजागरूकता समारोह के उपरांत कॉलेज प्रांगण से एक विशाल जनजागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं ने नशा विरोधी के नारो की विद्यार्थियों ने “नशा हटाओ, देश बचाओ” और “स्वास्थ्य चुनें, नशा नहीं” जैसे नारों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। आज की युवा पीढ़ी को इस बुराई से दूर रहकर देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शुएब जैदी ने मद्यनिषेध विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान देने का केंद्र नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का सिंचन करना भी हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद सरवर, मुकेश कुमार, आभा गौतम, हुस्ने जहरा, समन सय्यदा, आले जहरा, तबस्सुन फातमा, हसन मेंहदी एवं तस्कीन फातमा सहित अनेक अध्यापकों और गणमान्य नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *