Spread the love

अफजाल हुसैन‎

संभल ( परिपाटी न्यूज़) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में रखे 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।‎पुलिस अधीक्षक संभल विकास चंद्र त्रिपाठी (IPS) के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी संभल कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।‎पुलिस के मुताबिक, थाना हजरतनगर गढ़ी में 31 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 148/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी रिजवान उर्फ मुन्ना पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला सादक सराय, कस्वा सिरसी, थाना हजरतनगर गढ़ी,

जनपद संभल, उम्र करीब 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।‎थाना पुलिस ने आरोपी को 1 सितंबर 2026 को बाजार कस्वा सिरसी से रात करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में 15,000 रुपये नकद बरामद हुए।‎गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय चन्दौसी, जनपद संभल के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।‎गिरफ्तार आरोपी: रिजवान उर्फ मुन्ना पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला सादक सराय, कस्वा सिरसी, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल, उम्र करीब 20 वर्ष।‎बरामदगी: एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में 15,000 रुपये नकद।‎गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं गौरव शामिल रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *