नसीम अंसारी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट स्थित रोड कृष्ण पेट्रोल पंप के आसपास देर रात तेज हवा के कारण बिजली का तार टूट जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीचों बीच पडे रहे तार के कारण राहगीरों वाहन चालकों और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। जिस कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। समाजसेवी चांद सिंह का कहना है। कि पिछले कई घंटों से बिजली का तार टूटा पड़ा है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तार टूटने के कारण सड़क पर खतरा बना हुआ है। और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।और उन्होंने यह भी कहा की इस मार्ग से बहादुरपुर जट सहित आसपास के कई गांवों के लोग

रोजाना बाजार स्कूल अस्पताल और अपने कामकाज के लिए गुजरते हैं। टूटा हुआ तार सड़क के बेहद करीब लटक रहा है। जिससे वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोग डर के कारण सड़क से गुजरने में हिचकिचा रहे हैं। वहीं किसानों को भी खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी चांद सिंह तथा ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देने की बात कही लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।उच्च लोगों का कहना है। कि रोड कृष्ण पेट्रोल पंप के आसपास हमेशा भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में सड़क पर टूटे बिजली तार का पड़े रहना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।समाजसेवी चांद सिंह ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द तार को सही कराने की मांग की है।ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।लोगों का कहना है। कि बरसात का मौसम नजदीक है।और ऐसे में खुले बिजली तार किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकते हैं। विभाग को चाहिए कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करे। फिलहाल क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। तथा लोग जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।