Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज) विकास खंड बेहजम स्थित राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में संस्कृति-पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026 के अंतर्गत चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला छोटू (के.के.) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में स्वतंत्र

कलाकार संजीव गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी, उपप्रधानाचार्य संतोष मिश्रा एवं कला शिक्षक अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स एवं रंगोलियों में भारत-नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक समन्वय और ऐतिहासिक विरासत का आकर्षक एवं भावपूर्ण चित्रण देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस आयोजन को सांस्कृतिक एकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *