Spread the love

शुभम वालिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज चांदपुर – फादरसन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा (Measles) एवं रूबेला (Rubella) से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के 91 विद्यार्थियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण की प्रक्रिया एएनएम नेहा कुमारी एवं एएनएम अर्चना राजपूत द्वारा सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से पूर्ण कराई गई। बच्चों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं और अपने अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने शिविर की सफलता का श्रेय शिक्षिका प्रिया सिंह, शिक्षक आदित्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम न केवल गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया |

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *