Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद। शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे युवकों की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर गंग नहर में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना नजीबाबाद पुलिस ने घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया। वहीं घटना से परिवारों के कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार उत्तराखंड ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर छह लोग बोलेरो से वापस ऋषिकेश जा रहे थे, बीती देर रात करीब दो बजे बुलेरो कार अनियंत्रित होकर गंग नहर के पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई, हादसे में बोलेरो सवार 35 वर्षीय सतीश पुत्र चरण दास और 30 वर्षीय सचिन पुत्र सत्य की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय विशाल पुत्र

कालीचरण, 28 वर्षीय मोहित पुत्र राजू, 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल निवासी बताए गए। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राहल सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार दिलाया। बाद में घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी समीपुर से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। वहीं खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते नजीबाबाद पहुंचे। वहीं थाना नजीबाबाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने और संभवतः तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *