Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज) सैदपुर जसकौली के गुरुद्वारे में एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब से आए दिलप्रीत और उनके साथियों ने गुरबाणी कीर्तन किया। इस अवसर पर कथावाचक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हमें परमात्मा ने जीवन ईश्वर प्राप्ति के लिए दिया है, और हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को बस में करके जीवन व्यतीत करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि हमें पूरी मनुष्य जाति को एक परिवार मानना चाहिए, और किसी का हक नहीं मारना चाहिए। रोज परमात्मा का नाम जपना चाहिए, और किसी भी गुरु मंत्र द्वारा जपे हरे राम, हरि ओम, वाहेगुरु की विधि से जपना चाहिए। इस विधि से जपने से मन शुद्ध हो जाता है और शुद्ध मन कोई गलत कार्य नहीं करता।इस अवसर पर सरदार जगजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन खालसा, सरदार राजेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप चौधरी, कुलजीत सिंह, मनजीत कौर, अजय पाल सिंह, मनकोर, ओम प्रकाश सिंह और साध संगत ने भाग लिया। सभी ने मिलकर लंगर छका और नाम जाप करने की प्रेरणा दी।
सत्संग के अंत में सभी ने एक साथ मिलकर वाहेगुरु जी का जयकारा लगाया और परमात्मा से प्रार्थना की कि हमें सही रास्ते पर चलने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सत्संग के आयोजन के लिए गुरुद्वारा कमेटी और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *