Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर नजीबाबाद( परिपाटी न्यूज़) साहू जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर उद्घाटन समारोह आज जालबपुर गुदड में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना एवं ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हरविंदर सिंह प्रो. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ दीपक त्रिपाठी, डॉ जयेश कुमार एवं डॉ सूर्यकांत भारती द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस सात दिवसीय शिविर की थीम कौशल विकास हेतु युवा रखी गई है, जिसके तहत स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा, नेतृत्व विकास, और सामाजिक उत्तरदायित्व से

अवगत कराया जाएगा। प्राचार्य महोदय ने शिविर के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने बहुत सुगम माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर युवाओं को समाज सेवा, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। शिविर के प्रथम दिन के द्वितीय चरण में स्वयंसेवकों ने ग्राम जालबपुर गुदड का दौरा किया जिसमें स्वयंसेवकों  ने गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई की और स्वच्छता के महत्व पर ग्राम वासियों को स्वच्छता जागरूकता संदेश दिया, साथ ही स्वयं सेवकों ने स्वच्छता के अभाव से होने वाली बीमारियों जैसे कालरा, टाइफाइड, डेंगू, हैज़ा आदि के बारे में बताया और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रख करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके पश्चात् राजनीति विभाग के डॉ प्रवीण सिंह एवं डॉ अनुराग जी स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया और सेवकों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार एवं सहयोगी डॉ जयेश कुमार, डॉ सूर्यकांत भारती, डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में किया गया। शिविर में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने इस पहल को समाजसेवा और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का बेहतरीन अवसर बताया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *