विककी जोशी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ ) अफजलगढ़/रेहड़ गांव छजमलवाला में बृहस्पतिवार सुबह जंगली हाथी ने जसवंत सिंह (75) पुत्र गुरुदेव सिंह को सूंड में पटक-पटक कर मार डाला। परिजनों और पड़ोसियों ने किसी प्रकार शोर-शराबा कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। इसके बाद परिजनों ने घायल वृद्ध को गांव छतरीपट्टा स्थित निजी चिकित्सक के यहां पर दिखाया। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण बूटा सिंह, मलकीत सिंह, सरजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने मृतक के परिवार को मुआवजा तथा वन्यजीवों के आबादी में आ जाने पर रोकथाम की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य जीव अक्सर फसलें उजाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे लोग कुआंखेड़ा बढ़ापुर में रहते थे। कुछ साल पूर्व वह छजमलवाला आ गए थे। उनके तीन पुत्र हैं जो ऋषिकेश में रहकर काम करते हैं। पति-पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी रजविंदर कौर

अपने बच्चों के साथ रहती है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भगाने का प्रयास करने पर हमलावर हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग उदासीन है। उधर, रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई थी। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेंजर अंकिता किशोर ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है।