Spread the love

देवेश्वर धीमान

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गंज      दयाल फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, मेरठ द्वारा किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन ब्रहस्पतिवार को किया गया। यह बैठक सिंघल एंटरप्राइजेज गंज के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त की। बैठक में कंपनी के प्रतिनिधि पंकज बाबू सक्सेना (जोनल हेड), आजाद यादव (एरिया सेल्स मैनेजर) तथा शिवांग त्रिपाठी (सेल्स एग्जीक्यूटिव) ने किसानों को गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित पोषण, विशेष रूप से जिंक एवं सल्फर जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का उचित उपयोग, रोग नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाता है। साथ ही रोग की पहचान, समय पर उपचार और उन्नत कृषि पद्धतियों पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त किसानों को पॉपुलर की खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। बताया गया कि उचित प्रबंधन, संतुलित खाद एवं समयबद्ध देखरेख के माध्यम से किसान 3 से 4 वर्ष में पॉपुलर के पेड़ों को तैयार कर बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान उपस्थित किसानों ने विभिन्न फसली रोगों से संबंधित प्रश्न पूछे,

जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया। अंत में अजय यादव ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। रामगोपाल उर्फ गुड्डू प्रधान ने कहा कि कंपनी समय-समय पर ऐसी उपयोगी जानकारी प्रदान करती रहती है, जिससे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने सिंघल एंटरप्राइजेज गंज के स्वामी निशान्त अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया कि वे किसानों के हित में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन कराते रहते हैं। बैठक में हरजिंदर प्रधान, गुरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकित राजपूत, नरेंद्र राजपूत, अमित (जीतपुरे वाले), आशीष, पवन सिकंदरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *