Spread the love

लोकचन्द शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर,    थाना हल्दौर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दौर पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र मै कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 19.2.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान धर्मेंद्र उर्फ फरीद पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर अवाद थाना हल्दौर जनपद बिजनौर

तथा अनुज पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम गाजीपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर दो अभियुक्तों को एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों पर थाना हल्दौर में मु‌.अ.सं. 027/2026 धारा 3/25 आर्म्स  एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *