Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर आस्था के पर्व महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर शिवभक्तों व कवड़तियो का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया। दिनांक 15.2.2026 को किरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अबुल फजलपुर खास किरतपुर नगीना रोड  किनारे पर बने श्रीकाल नंदीश्वर आश्रम में शिव मंदिर तथा भगवान नटराज की प्रतिमा शिव भक्तों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। फाल्गुन तथा श्रवण माह की शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कावड़ती हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि श्रद्धालु भक्त जिस कामना को लेकर इस मंदिर में पूजा अर्चना करते है उनकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण हो जाती है । इस आश्रम में माता काली जी का मंदिर संकट मोचन हनुमान मंदिर व आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महात्मा श्रीकाल महाराज की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित है आश्रम के बाहर मुख्य द्वार के पास ही न्याय के देवता मार्तण्ड शनि देव जी का मंदिर सुशोभित है । गत वर्ष की भांति इस शिवरात्रि को भी मंदिर समिति द्वारा बाहर से आने

वाले शिव भक्तों के ठहरने के लिए टेंट तथा व्रत संबंधी फलाहार चाय आदि की व्यवस्था सुचारु रूप से की गई। भगवान भोले नाथ की बम के जयकारों से सगरा माहौल शिवमय दृष्टिगोचर हो रहा था। इस पावन  शुभ अवसर पर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । मंदिर के पुजारी महंत जयपाल पुरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, वर्तमान ग्राम प्रधान धर्म सिंह, दीवान राजेंद्र सिंह, मलखान सिंह , चंद्रपाल सिंह, दुकानदार सुनील कश्यप , पूर्व प्रधान चौधरी नरपाल सिंह, भोगेंद्र सिंह , सेठ नरपाल सिंह, परिपाटी न्यूज़ किरतपुर के वरिष्ठ संवाददाता डॉ. लोकचंद शर्मा, छत्रपाल सिंह, अजय पाल सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि गणमान्य अपने सराहनीय सहयोग के साथ उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *