संत-विद्वानों के सम्मान हेतु पहुँची राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद लखीमपुर खीरी की टीम
अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)। जनपद के विकासखंड बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ का समापन अंतिम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, लखीमपुर खीरी की टीम ग्राम टेड़वा स्थित रमना धाम बालाजी मंदिर एवं बाबा ब्रह्मचारी मंदिर प्रांगण में पहुँची और यज्ञ समापन समारोह में उपस्थित संत-महात्माओं व मानस विद्वानों का सम्मान किया।

परिषद की बेहजम ब्लॉक व तहसील मितौली इकाई द्वारा जिला स्तर से पधारी टीम का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे, जिला प्रभारी विपिन मिश्रा सहित रमेश बाजपेई, राहुल वर्मा,का विनीत तिवारी, अतुल शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, युवराज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय एवं विष्णु दयाल मौर्य ने रामनामी पटका पहनाकर तथा श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
महायज्ञ के अंतिम दिवस पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामवासियों एवं यज्ञ समिति द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा। शिवरात्रि के पावन पर्व पर मानस वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का रसपूर्ण वर्णन किया।
श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे प्रांगण में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय और गूंजायमान हो उठा।