अवधेश कुमार मौर्य
सीतापुर(परिपाटी न्यूज़) कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के की अध्यक्षता में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेले की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को मार्ग मरम्मत व झाड़ी कटान, तथा घाटों पर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई व शौचालय व्यवस्था के निर्देश दिए। बिजली विभाग को जर्जर तार बदलने व सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनाती के भी निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को परिक्रमा मार्ग की मरम्मत, पैचिंग और झाड़ियों की सफाई के कड़े

निर्देश दिए गए. परिक्रमा के दौरान घाटों पर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई और शौचालयों की रंगाई-पुताई सुनिश्चित करने को कहा गया. बिजली व्यवस्था: विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, यातायात सुचारू रखने के लिए निर्देशित किया बैठक में उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर अभिनव कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.