नसीम अंसारी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) कलियर शरीफ में मीटिंग का आयोजन किया गया तथा जनता के मुद्दों को लेकर उनकी समस्याओ पर चर्चा की जिसमें डॉक्टर सुरेंद्र कुमार बौद्ध दलित मुस्लिम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने कहां की मुस्लिम दलित पर लगातार बढ़ते अत्याचार को देखते हुए आज यह निर्णय लिया गया है। कि इन सभी समस्याओं को लेकर जल्द ही कुछ अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने बताया कि बढ़ती बेरोजगारी वह छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जल्द ही मुस्लिम दलित एकता संगठनअपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर

इनको इंसाफ दिलाने का भी कार्य करेगा जिसमें सुनने को आ रहा है। कि मूल निवास प्रमाण पत्र जाति व आय प्रमाण पत्र को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें एक मजदूर को अपनी मजदूरी छोड़कर कागजों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जल्द ही इस विषय में उछ अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। रुस्तम राज प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लोक जनशक्ति पार्टीआर गाजियाबाद,ने अपनी बात के दौरान बताया कि वह जल्द ही अलग-अलग जिलों में जाकर लोगो से मुलाकात कर मुस्लिम दलित एकता संगठन को मजबूत कर जन समस्याओं को लेकर सुबहे के मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। वही नाजिम साबरी राष्ट्रीय महासचिव संसदीय बोर्ड सदस्य लोकजनशक्ति पार्टी आर उत्तराखंड एवं दलित मुस्लिम एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी, ने कहा कि देश में मुस्लिम और दलित समाज को सताया और परेशान किया जा रहा है। यह ना काबीले बरदाशत है। उन्होंने कहा कि यह देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा क्योंकि बाबा साहब ने हर एक व्यक्तियों को जीने का अधिकार दिलाया है। लेकिन आज कुछ असामाजिक तत्व द्वारा ऊच नीच की बात कर दलित मुस्लिम को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो कि यह संविधान के खिलाफ है। यह देश प्यार मोहब्बत और आमनो आमान व भाईचारे से चलता है। ना कि नफरतों से इसी भाईचारे को बढ़ाते हुए मुस्लिम दलित एकता संगठन अलग-अलग जिलों एवं गांव में जाकर मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करेगा मीटिंग के अंत में सभी ने मिलकर साबिर साहब की दरगाह में जाकर पूरे देश के लिए अमनो आमान की दुआ व प्रार्थना की। इस मौके पर वजीर अंसारी, हुसैन साबरी, इकलाख साबरी, यतेंद्र धीमान एडवोकेट शिव धयान सिंह, वकार पीर जी, नौशाद अली वरिष्ठ पत्रकार, आदि उपस्थित रहे।