Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर, थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मालन नदी के पास खेत में काम कर रहे किसान नफीस पुत्र बरकत, निवासी मोहल्ला राधगान, जब नदी के किनारे पहुंचे तो उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत पीआरवी डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा एवं शहर इंचार्ज दीपक नागर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त बबलू सैनी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम किसनवास, थाना मंडावर के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, बबलू सैनी बुधवार को अपने एक वर्षीय पुत्र की दवा लेने के लिए किरतपुर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *