देवेश्वर धीमान
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा तहसील नजीबाबाद परिसर स्थित कवि दुश्यंत कुमार सभागार के नव-निर्मित भवन का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के उपरांत जिलाधिकारी ने भवन का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को भवन के समुचित उपयोग एवं नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस नव निर्मित मीटिंग हॉल से प्रशासनिक बैठकों, समीक्षा कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागीय समन्वय बैठकों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। यह भवन आधुनिक एवं सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है, जिससे

प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कवि दुश्यंत कुमार के साहित्यिक योगदान को भी स्मरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह सभागार न केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि भविष्य में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। जनपद में दुश्यंत कुमार की स्मृति में यह सभागार एक महत्वपूर्ण सांस