Spread the love

राजवीर सिंह तोमर

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद में 02 जनवरी से 04 जनवरी 2026 तक “नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में समग्र एवं नवाचारी विद्यालय विकास” विषय पर एक तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अधिक प्रभावी, नवाचारी एवं छात्र-केंद्रित बनाना रहा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (CHIRAG) के माध्यम से पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स इंडिया प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को समग्र शिक्षा दृष्टिकोण, नवाचारी शिक्षण-

अधिगम विधियाँ, गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा, डिजिटल शिक्षा तथा विद्यालय विकास की रणनीतियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन डॉ. राकेश सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने संवादात्मक सत्रों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय साझा किए। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का समापन विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के संकल्प के साथ हुआ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *