मुकुट यादव
संभल ( परिपाटी न्यूज़) चंदौसी। रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में ग्राम सराय सिकन्दर,विधानसभा चंदौसी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार,तहसील अध्यक्ष चंदौसी ने की,जबकि संचालन दीपक कुमार,तहसील अध्यक्ष सम्भल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संयोजक राजीव कुमार रहे।बैठक में ग्राम के अनेक लोगों ने भीम आर्मी का दामन थामते हुए संगठन की विचारधारा पर चलते हुए 2027 में चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का

संकल्प लिया।मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन महापुरुषों ने हमेशा समाज को नेतृत्व दिया और बहुजन समाज को सशक्त करने का कार्य किया,लेकिन कुछ मनुवादी विचारधारा वाले लोगों ने इस नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि भीम आर्मी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और साहब कांशीराम के विचारों पर चलकर आजाद समाज पार्टी के माध्यम से मजबूत मिशन तैयार कर रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट रहकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि मनुवादी विचारधारा के लोग इस मिशन को कमजोर करने की कोशिश करेंगे तो संगठन उन्हें संभालकर आगे बढ़ाने का काम भी करेगा। यह संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो आजाद समाज पार्टी को कमजोर करने का सपना देख रहे हैं।इस अवसर पर एड.आदर्श कुमार पूर्व जिला सचिव लीगल सेल सम्भल,नदीम मालिक ब्लॉक संयोजक बनियाखेड़ा,रिंकू,आनंद कुमार,अरविंद कुमार,अनिकेत,विश्वास, शक्ति सिंह, दीपक,राहुल, मनीष कुमार,इंद्रजीत,अहमद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।