Spread the love

हरिओम सिहँ

लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज मोहम्मदी क्षेत्र ग्राम बुझारी की महिलाओ से गर्भवती कार्ड बनवाने के लिए ₹50 लेने का आरोप लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली का मामला लगातार सामने आ रहा है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला कर्मचारी माया देवी गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण एवं मातृत्व कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूल रही हैं। ताजा मामले में ग्राम बुझारी निवासी महिलाओ ने आरोप लगाया है कि उनसे गर्भवती कार्ड बनवाने के लिए ₹50 की मांग की गई, जिसे उन्हें मजबूरी में देना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि सरकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क मिलने वाली सुविधा के बावजूद उनसे पैसे लिए गए। अन्य गर्भवती महिलाओं का भी कहना है कि यदि पैसा न दिया जाए तो काम में

जानबूझकर देरी की जाती है या बार-बार चक्कर लगवाए जाते हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण एवं मातृत्व कार्ड पूरी तरह निःशुल्क है। इसके बावजूद इस प्रकार की शिकायतें सामने आना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में मोहम्मदी सीएचसी अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *