Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), किरतपुर। श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी, बिजनौर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 230 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नैतिक राजपूत ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि दिव्यांश कुमार ने 49, परोपकार सिंह ने 35, आरिज़ सिद्दीकी ने 22 तथा समर्थ धामा ने

24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विपक्षी टीम की ओर से केशव नंदन ने 3 विकेट, जबकि रिदिम राजपूत और अदब ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदब टीम नजीबाबाद 24 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 107 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से शिवांश राणा ने 40 रन, केशव ने 19, जिदान खान ने 15 तथा अदब ने 18 रन का योगदान दिया। डी डी पी एस क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी में दिव्यांश कुमार ने 2 विकेट, जबकि शाहनूर, देव सीमांर, देव चौधरी, आदि सीमांर व आरिज़ सिद्दीकी ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नैतिक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *