
मुनेश चन्द शर्मा।
बिजनौर (परिपाटी न्यूज) – जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में आज सेवा पखवाडा अभियान के अन्तर्गत विकास भवन परिसर, बिजनौर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्गत, सहायक उपकरण के वितरण शिविर में किया गया।

विधायका सुची मौसम चौधरी, विधानसभा (सदर), सुभाष एवं दिनेश सैनी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, केशव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा, पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी, रचना गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, लक्ष्मी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बिजनौर के कर कमलों द्वारा दिव्यांगजनो को 30 व्हील चेयर एवं 32 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जागेश्वर सिंह व वरिष्ठ सहायक गोविन्द दास, वरिष्ठ सहायक सोमदेव, लेखाकार अक्षय कुमार, ओमानन्द संस्था प्रबंधक जोगेन्द्रर आदि उपस्थित थे।